फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Petrol pumps air-air in the air filling facility

पेट्रोल पंपों में हवा भरने की सुविधा हवा-हवाई

Fri, 13 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/बनबसा/टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/बनबसा/टनकपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंपों में उपभोक्ता सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। अलबत्ता चंपावत और बनबसा के अलावा लोहाघाट के एक पेट्रोल पंप में हवा भरने की सुविधा है। बनबसा पेट्रोल पंप के स्वामी राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही कंपनी द्वारा नई तकनीक की मशीनें लगाई जानी है। हवा उपकरण, शौचालय, पेयजल कूलिंग मशीन, जनरेटर आदि की व्यवस्था है। वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों में हवा भरने वाली मशीन तो है, लेकिन वह इस स्थिति में नहीं है कि हवा भर सके। ऐसे में लोगों को पैसा खर्च कर अन्यत्र से इस सेवा को लेना पड़ता है।

विज्ञापन


यही हाल टनकपुर में भी है। यहां शहर और उससे सटे क्षेत्र के पांच पेेट्रोल पंपों में ऑयल कंपनियों की ओर से हवा भरने के लिए पंप नहीं लगाने से हालत अन्य शहरों की तरह ही बदहाल हैं। पांच में एक पंप में तो हवा भरने के इंतजाम ही नहीं हैं, शेष चार में पंप स्वामियों की ओर से निजी स्तर पर पंप लगाए गए हैं। पंप स्वामी हरि ओम बत्रा का कहना है कि ऑयल कंपनियों की ओर से मशीनें मिलती हैं, लेकिन यहां कोई मशीन अब तक नहीं मिली है। अपने स्तर से ही व्यवस्था की गई है। बता दें कि शहर से होकर पिथौरागढ़ हाइवे गुजरता हैं, इसमें अक्सर टायर में हवा कम होने या पंक्चर होने से वाहन चालक और स्वामी परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed