{"_id":"581cc2394f1c1bc132438711","slug":"pesticides-by-the-collectorate-commotion-arrived-chetram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे चेतराम ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे चेतराम ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबे समय से इलाज का खर्च देने, उद्यान विभाग में बेटे को नौकरी दिलाने समेत कई मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने वाले गंगनौला के श्रमिक चेतराम शुक्रवार को कीटनाशक की कुछ गोलियां और पानी की बोतल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। इस पर वहां हंगामा हो गया।
श्रमिक को समझाने में प्रशासन को पसीने छूट गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से 18 नवंबर को डीएम से मुलाकात कराने के आश्वासन पर चेतराम माने।
1996 में लोहाघाट डिग्री कॉलेज के निर्माण के दौरान छत से गिरकर घायल हुए श्रमिक चेतराम तब से ही लगातार आंदोलन कर इलाज का खर्च देने, बेटे को नौकरी देने और किसान कर्ज की माफी समेत कई मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं और हर बार अधिकारियों के आश्वासनों पर मान भी जाते हैं।
विज्ञापन
इस बार भी चेतराम ने 27 अक्तूबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई न होने पर चार नवंबर को आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। प्रभारी जिलाधिकारी एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी चेतराम लोहाघाट थाने में अनशन पर बैठने के संबंध में सूचित कर आया था। इसके बाद वह सीधे कीटनाशक की गोलियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंच गया। जिसे बमुश्किल शांत कराया गया।
विज्ञापन