फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Persistent rain stopped daily life

लगातार बारिश ने रोका जन-जीवन

Thu, 25 Jun 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 25 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन

बुधवार रात से लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चंपावत में 80 एमएम बारिश हुई। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में तीन जगहों पर मलबा आने से सुबह 6 बजे से ढाई घंटे तक आवाजाही ठप रही। मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर के पास अपराह्न करीब एक बजे मलबा आने से करीब 30 तीर्थयात्री फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। शारदा बैराज का जल स्तर फिलहाल 23000 क्यूसेक है। जो खतरे के निशान (एक लाख लीटर क्यूसेक) से काफी नीचे है। लगातार बारिश से चंपावत में सन्नाटा छा गया। आवाजाही भी काफी कम हो गई।

विज्ञापन

 आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक एनएच पर फुलारगांव में पेड़ गिरने, धौन तथा बेलखेत-चल्थी के बीच मलबा आने से सुबह राजमार्ग बंद रहा। एनएच ने डोजरों के जरिए मार्ग को आवाजाही लायक बनाया। एनएच के अधिशासी अभियंता मनोहर धर्मसत्तू का कहना है कि धौन से बेलखेत के बीच रूक-रूक कर आ रहे मलबे को हटाने के लिए तीन जेसीबी काम कर रही हैं। उधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि रात को मलबा आने से बंद चंपावत-तामली मोटर मार्ग को सुबह खोल दिया गया। छतार में जिला क्षय केंद्र के पास की दीवार बारिश से टूट गई।
विज्ञापन

 पनियां-रीठाखाल तथा  लोहाघाट-पंचेश्वर सड़क कुछ समय के लिए बंद हुई। जिन्हें बाद  में चालू कर दिया  गया। पांच दिन पहले अवरूद्घ हुई कुल्यालगांव-साल सडक  मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पाटी-देवीधुरा,  छिनकाछीना-सिमलखेत आदि मार्गों में लगातार मलबा गिर रहा है। फिलहाल ये सड़कें खुली है लेकिन इनके बंद  होने का खतरा बना हुआ है। एडीबी के ईई डीपी आर्या के अनुसार  लोहाघाट-वालिक, बिल्देधार-मडलक आदि सभी सडकें खुली हुई हैं। पाटी, बाराकोट  तथा लोहाघाट तहसीलों में वर्षा से वर्षा से कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं  है। सभी स्थानो में गाड़-गधेरों का जल स्तर बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed