फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Perennial road and cuttings 400 trees

बारहमासी सड़क पर और कटेंगे 400 पेड़

Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Perennial road and cuttings 400 trees
बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान चंपावत के पास खतरे की जद में आए पेड़। - फोटो : अमर उजाला
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारहमासी सड़क की कटिंग की जद में आने वाले पेड़ों का संयुक्त सर्वे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड और वन विभाग की टीम ने पूरा कर लिया है। टनकपुर से घाट तक खतरनाक बने करीब 400 पेड़ और काटे जाएंगे।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क की कटिंग के दायरे में पहले ही 7100 पेड़ आ चुके हैं। कटिंग के बाद संयुक्त टीम ने पेड़ों के गिरने के अंदेशे को देखते हुए घाट से टनकपुर तक पेड़ों की दोबारा सर्वे किया। सर्वे के बाद 400 से अधिक पेड़ों को खतरनाक मानते हुए लाल निशान लगाया गया है। लाल निशान लगे पेड़ों को अब वन निगम काटेगा। एनएच ने वन विभाग से पेड़ों को हटाने के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


धूल से आवाजाही मुश्किल हुई
बारहमासी सड़क की कटिंग से धूल उठ रही है। इसके चलते सड़क पर कई बार सामने से आने वाले वाहन तक नहीं दिखने से आवाजाही खासी खतरनाक साबित हो रही है। लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद धूल से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। वहीं काम करा रही कंपनी का कहना है कि धूल से बचाव के लिए छिड़काव के जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटिंग के बाद गिरने वाले पेड़ों की संख्या लगभग 400 है। इसके लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया है। एनएच में पानी के छिड़काव के काम करा रही कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।
एलडी मथैला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed