{"_id":"5f36d4368ebc3e3cf67f6f35","slug":"people-will-get-relief-from-new-assessment-of-building-tax-champawat-news-hld3934246165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन कर के नए निर्धारण से नगर वासियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन कर के नए निर्धारण से नगर वासियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में नगरपालिका की ओर से भवन कर के नए निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भवन कर के नए निर्धारण के बाद नगर वासियों को जल कर से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका के निर्धारण के बाद जल संस्थान की ओर से अब तक नौ स्लैब के आधार पर बिलों की वसूली जा रही थी, जिसे बढ़ाकर 14 स्लैब तक किया जा रहा है। जल संस्थान की ओर से इससे पहले भवन कर के आधार पर हर साल पेयजल मूल्य में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही थी। नया भवन कर लागू होने से पेयजल मूल्य में 45 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है।
गौरतलब है कि चंपावत नगर में अन्य स्थानों की अपेक्षा बीते कुछ सालों की बात की जाए तो पानी के बिलों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते पांच सालों में पानी का बिल पांच गुना तक बढ़ गया है। जिससे नगर पालिका क्षेत्र में रह रहे लोगों को पानी की बिलों के भुगतान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के अनुसार पालिका के सभी वार्डों में भवनों का सर्वे दुबारा कराने के लिए जल संस्थान को प्रस्ताव भेज दिया गया है। नए सर्वे के बाद जल संस्थान की ओर से पानी के बिलों का निर्धारण नए सिरे से लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कोट
नगर पालिका से भवनों के दोबारा सर्वे का प्रस्ताव तो मिल गया है, लेकिन वह पूर्ण नहीं है। नगर पालिका को सभी कनेक्शन धारकों की अलग-अलग सूची देनी होगी। जिसके आधार पर सभी उपभोक्ताओं को केटेगरी के आधार पर बांटा जाएगा। नए भवन कर में 14 स्लैब के आधार पर ही जल मूल्य निर्धारित होगा। - अशोक कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान चंपावत।