फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People will get facilities.

ऑपरेशन स्माइल: विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा अभियान

Sun, 27 Aug 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 27 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
People will get facilities.
चंपावत। पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्माइल के तहत विभिन्न चरणों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में समन्वय बैठक हुई। बताया गया कि प्रदेश भर में एक सितंबर से गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, पुरुषों की बरामदगी और पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें ऑपरेशन स्माइल टीम के सदस्यों, महिला और बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, समाज कल्याण, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चाइल्ड हेल्प लाइन, रीड्स संस्था बनबसा, विधिक कानून सहायता इत्यादि विभाग के सदस्य शामिल हैं। पुलिस टीम को निर्देशित किया गया कि नाबालिग गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के मिलने पर उनकी काउंसलिंग कराएंगे और उनके परिजनों से मिलकर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसका निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी और जिला स्तर पर गठित टीम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed