फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People roared to solve the problems of the area

क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए गरजे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
People roared to solve the problems of the area
11 सूत्रीय मांगों को लेकर लोहाघाट नगर पंचायत में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पुलहिंडोला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों, शासन प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पुलहिंडोला में हुई ग्रामीणों की बैठक में सड़क, पेयजल, मनरेगा आदि पर चर्चा की। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 12 सालों से पुलहिंडोला की सड़क बदहाल पड़ी हुई है। लोगों की ओर से लगातार सड़क पर डामरीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि मनरेगा में मजदूरी बहुत कम होने से काम का दाम नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जन प्रतिनिधि और अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजेंद्र पुनेठा, राम सिंह भंडारी, डिकर सिंह, नैन सिंह, कमल पाटनी, खड़क सिंह, रूद्र सिंह, जोत सिंह, जोगा सिंह, टीका सिंह, हरक सिंह, नाथ सिंह, हयात सिंह, टीका सिंह, तेज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed