{"_id":"645a941848f63a99e1053b74","slug":"people-raised-thier-problems-champawat-news-c-8-1-135294-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की मांग
Wed, 10 May 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विभिन्न समस्याओं के संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भानू) से जुड़े किसानों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान किसानों ने सरकार की ओर से कृषि ऋण में 40 फीसदी सब्सिडी देने पर खुशी जताने के साथ जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा दिलाने की मांग उठाई।
मंगलवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने समस्याएं रखीं। किसानों ने कहा कि उनकी ओर से लंबे समय से कृषि ऋण में सब्सिडी देने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बीच जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए चंपावत विधानसभा के किसानों को कृषि ऋणों में 40 फीसदी सब्सिडी दी। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के किसानों को केवल नौ फीसदी ही सब्सिडी दी। इस पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए पूरे जिले के किसानों को समान रूप से सब्सिडी देने की मांग उठाई थी।
जिलाध्यक्ष करायत ने बताया कि किसानों की मांगों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने लोहाघाट के किसानों को भी 40 फीसदी सब्सिडी दे दी है जिससे किसानों को राहत मिल गई है। किसानों ने सीएम का आभार जताते हुए भविष्य में शत प्रतिशत कृषि ऋण माफ करने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के उपाय करने, रबी की फसल चौपट होने के बाद किसानों के लिए आने वाले रबी के सीजन में निशुल्क गेहूं, चने, मसूर, मटर आदि के बीज देने की मांग की। बैठक में गंगा दत्त जोशी, मोहन चंद्र पांडेय, हयात सिंह माहरा, देवकी देवी, चरण दत्त जोशी, सावित्री देवी, हीरा सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।