फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protested for road maintenance.

Champawat News: खेतीखान-तपनीपाल मोटर की बदहाली पर ग्रामीण नाराज

Thu, 11 May 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
People protested for road maintenance.
तालाब में तब्दील खेतीखान-तपनीपाल मोटर मार्ग। - फोटो : तालाब में तब्दील खेतीखान-तपनीपाल मोटर मार्ग।
लोहाघाट (चंपावत)। खेेतीखान-तपनीपाल मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। मार्ग पर छह महीने पहले किया गया डामरीकरण उखड़ गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि से घटिया डामरीकरण की उच्च स्तरीय जांच करने के साथ जल्द मार्ग को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दिगराज बोहरा, बीडीसी सदस्य बबलू देऊ, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान गिरिराज देऊपा, मुकेश डिक्टिया, किशोर सिंह बोहरा आदि ने कहा कि खेतीखान-तपनीपाल मार्ग पर तीन किमी में करीब छह महीने पहले लोनिवि ने डामरीकरण किया था। डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता के चलते यह छह महीने में उखड़ गया। डामर उखड़ने से मार्ग पर 10 से 15 बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश का पानी इन गड्ढों में भरने से मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों से कई बार मार्ग को ठीक करने की मांग की है लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने घटिया डामरीकरण की जांच करने के साथ मार्ग को ठीक करने की मांग उठाई है। जल्द मार्ग की हालत न सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर लोनिवि के ईई संजय चौहान का कहना है कि यह मार्ग लोनिवि चंपावत डिवीजन में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed