{"_id":"5c951d3dbdec22144c19280e","slug":"people-protested-for-irrigation-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानखेड़ा में बीस दिन से सिंचाई व्यवस्था ठप, किसानों ने ट्यूबवेल पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानखेड़ा में बीस दिन से सिंचाई व्यवस्था ठप, किसानों ने ट्यूबवेल पर किया प्रदर्शन
Fri, 22 Mar 2019 11:07 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानखेड़ा में बीस दिन से खराब पड़े ट्यूबवेल का ठीक नहीं कराए जाने से किसानों में नलकूप विभाग के खिलाफ खासा गुस्सा बना हुआ है। किसानों ने शुक्रवार को ट्यूबवेल के समीप विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को जल्द ट्यूबवेल की मरम्मत कर दुरुस्थ नहीं करने पर नलकूप विभाग कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ज्ञानखेड़ा के किसानों ने पहले ट्यूबवेल के पास विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों के शिष्टमंडल ने नलकूप कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि जीटी 3 ट्यूबवेल पिछले बीस दिनों से खराब पड़ा है। ऑपरेटर को कई बार सूचना देने के बाद भी विभाग की ओर से खराबी को दूर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिंचाई न हो पाने से उनकी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने विभाग को आगाह किया है कि उनकी समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो गांव के सभी किसान विभाग के कार्यालय में आकर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, उदस सिंह बिष्ट, सूरज नाथ, प्रेम राम, रोहित उप्रेती, कुबेर सिंह धामी आदि शामिल थे।
आज दुरुस्त कर दिया जाएगा ट्यूबवेल
ज्ञानखेड़ा जीटी 3 ट्यूबवेल का पंप्प फटने से मोटर कुएं में गिर गई है। कुएं से मोटर निकालने के लिए टूल रुद्रपुर से मंगाए गए हैं। शनिवार को टूल आने पर मोटर को निकाली ट्यूबवेल को दुरुस्त कर सिंचाई व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। जितेंद्र कुमार, जेई नलकूप खंड टनकपुर।