फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people protested against minister.

Champawat News: कैबिनेट मंत्री के बयान से नाराज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
people protested against minister.
चंपावत। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय मंच से जुड़े मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बयान के विरोध में शुक्रवार को एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्र की ओर से सरकारी सेवकों के खिलाफ दिए गए बयान का विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रत्येक सरकारी कर्मचारी निर्धारित शैक्षिक अर्हता एवं मानकों के अनुसार राजकीय सेवा में आता है और निर्धारित मानक एवं प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही पदोन्नति पाता है। मंत्री का बयान कर्मचारियों को हतोत्साहित करने वाला है। एक ओर मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर होने का आश्वासन देते हैं। दूसरी ओर मंत्री सरकार और कर्मचारियों के बीच संवादहीनता का वातावरण उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई है। जीवन ओली के नेतृत्व में सांकेतिक कार्य बहिष्कार करने वालों में राजेंद्र भट्ट, मिंटू सिंह राणा, रमेश बोहरा, वीरेंद्र कार्की, लोचन कुमार त्रिपाठी, संदीप मेहतर, सोबन सिंह, परशुराम ढौडियाल, महेंद्र नाथ, गोपाल प्रसाद, दीपक कुमार, नवीन सिंह नेगी, मनोहर लाल, कैलाश नाथ महंत, मनोज बिष्ट, विनोद कुमार, मालविका पंत, दीवान राम, मंजुल तिवारी, विनोद पंत, ललित भट्ट आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed