फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people protest for payment

ठेकेदारों और गाड़ी मालिकों ने आरजीबी कंपनी का दफ्तर घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
people protest for payment
कोतवाली में कोतवाल धीरेंद्र कुमार की मध्यस्थता में वार्ता करते पेटी ठेकेदार, गाड़ी मालिक और आरज? - फोटो : TANAKPUR
बारहमासी सड़क निर्माण की ठेकेदार कंपनी आरजीबी विल्ड वेल की ओर से पेटी ठेकेदार और गाड़ी मालिकों को भुगतान नहीं किए जाने का विवाद गरमा गया है। ठेकेदारों और गाड़ी मालिकों ने कंपनी कार्यालय में हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला पुलिस तक पहुंचा तो कंपनी प्रतिनिधि की ओर से भुगतान नहीं किए जाने तक साइड पर काम नहीं करने और कंपनी का दफ्तर नहीं खोलने के आश्वासन पर ठेकेदार और गाड़ी मालिक शांत हुए।
विज्ञापन

ठेकेदारों और गाड़ी मालिकों का आरजीबी कंपनी से लेनदेन का विवाद चल रहा है। शुक्रवार को मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब गुस्साए ठेकेदार और गाड़ी मालिक कंपनी के दफ्तर पहुंचे और भुगतान की मांग करने लगे। ठेकेदारों के तेवर देख कंपनी मैनेजर कौशल चौहान वहां से चले गए। दफ्तर में मौजूद कंपनी कर्मचारियों ने भी हालात देख दफ्तर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए कोतवाली बुलाया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार की मध्यस्थता में हुई वार्ता में कंपनी प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने आश्वासन दिया कि जब तक कंपनी ठेकेदारों और गाड़ी मालिकों का भुगतान नहीं कर देगी वे साइड पर काम नहीं करेंगे और दफ्तर भी नहीं खोलेंगे। वार्ता में ठेकेदार वीरू चंद, गुमान सिंह, हयात सिंह, जमन सिंह महर, राजू भंडारी, गाड़ी मालिक पूरन सिंह महरा आदि मौजूद थे।
आरोप गलत, कर्मचारियों के साथ की गई है मारपीट
भुगतान नहीं करने का आरोप गलत है। रनिंग पेमेंट हो रही है। पेटी ठेकेदारों और गाड़ी मालिकों ने कंपनी के दफ्तर मेें आकर कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जा रही है। कंपनी का दफ्तर भी खुलेगा और साइड पर काम भी जारी रहेगा। कौशल चौहान, मैनेजर आरजीबी विल्ड वेल कंपनी।

तहरीर मिलने से पुलिस का इनकार
एसएसआई राजेंद्र सिंह डांगी का कहना है कि फिलहाल पुलिस को आरजीबी कंपनी की ओर से पेटी ठेकेदारों और गाड़ी मालिकों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed