फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People of Premnagar Patan angry over drinking water scheme not starting

Champawat News: पेयजल योजना का कार्य शुरू न होने पर भड़के प्रेमनगर पाटन के लोग

Sun, 08 Jun 2025 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Jun 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
People of Premnagar Patan angry over drinking water scheme not starting
पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोहाघाट प्रेमनगर पाटन के ग
लोहाघाट (चंपावत)। हर घर नल हर घर जल पेयजल योजना के निर्माण में हो रही देरी पर प्रेमनगर पाटन के ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। रविवार को ग्रामीणों ने पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग के लिए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन सप्ताह के भीतर पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि प्रेमनगर के लोग 25-30 वर्षों से गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। हर घर नल-हर घर जल योजना से उन्हें राहत की आस जगी थी। इस बीच ग्रामीणों को जब पता चला कि पाटन-कनेड़ा में स्थापित ट्यूबवेल से प्रेमनगर को कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है तो उन्होंने एक माह पूर्व आंदोलन शुरू कर दिया। पिछले सप्ताह ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम लोहाघाट से मिला और आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने जल संस्थान के सहायक अभियंता को तीन दिन में कार्य शुरू करने और एक सप्ताह में पाइप लाइन बिछाने का आदेश दिया था। रविवार को जब ग्रामीण ट्यूबवेल स्थल पर कार्य की प्रगति देखने पहुंचे तो वहां कोई काम शुरू न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि 15 जून को प्रेमनगर में एक बैठक आयोजित कर संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में जुलाई के पहले सप्ताह से आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान सुरेश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, सूबेदार नरेंद्र सिंह चौधरी, उर्वादत्त जोशी, पूर्व सैनिक देव सिंह, हरीशचंद्र तलनिया, बची राम गड़कोटी, दीवान सिंह सामंत, खष्टीबल्लभ पांडेय, सुरेश चंद्र गड़कोटी आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मजदूर ईद मनाने घर गए हुए हैं। जैसे ही मजदूरों की वापसी होगी ,शीघ्र हर घर नल हर घर जल पेयजल योजना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट

--
चैंसर में सैकडों लीटर पानी सड़क पर हो रहा है बर्बाद

पिथौरागढ़। चैंसर में पानी लीकेज की समस्या से आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। रविवार को सामाजिक सरोकारों से जुडे टिकेंद्र सिंह महर ने बताया कि एक ओर पिथौरागढ़ में पानी की समस्या बनी हुई है। दूसरी ओर चैंसर में पानी लीकेज की समस्या को सही नहीं किया जा रहा है। सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। कहा कि इसकी जानकारी अधिकारियों को देने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने शीघ्र पानी के रिसाव को बंद करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed