फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand for deployment of expert doctors

गोरलचौड़ क्षेत्र के लोगों ने उठाईं समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for deployment of expert doctors
चंपावत के गोरलचौड़ वार्ड में अमर उजाला आपके द्वार कार्यक्रम में समस्याएं बतातीं महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गोरलचौड़ क्षेत्र से चंपावत की पहचान है। इंसाफ का मंदिर गोरलदेव मंदिर इसी वार्ड में है, लेकिन समस्याएं कम नहीं हैं। लोग पेयजल किल्लत से लेकर खस्ताहाल रास्ते से परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर कई बार उठाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब लोग इन मसलों को लेकर मुखर होंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को गोरलचौड़ वार्ड की महिलाओं की समस्याएं सुनीं गईं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में मुख्य रूप से पानी का संकट है। पेयजल लाइनों में काफी कम पानी आता है। जल संस्थान को कई बार जानकारी दिए जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जगेंद्र जगदीश नाथ के घर से खोला तक मार्ग क्षतिग्रस्त है। भेट्टी मोहल्ले में भी सीसी मार्ग जगह-जगह टूटा है। सकरे रास्ते भी लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वार्ड में सफाई नहीं होने की समस्या भी महिलाओं ने प्रमुखता से उठाई। सीसी मार्ग और सड़क की सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती। इस मौके पर सभासद कविता, गोस्वामी, आशा, ममता, पुष्पा, मनी देवी, आनंदी गोस्वामी, पूर्व सभासद प्रकाश नाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन समस्याओं को भी उठाया गया
पार्क की सफाई नियमित रूप से की जाए।
हरियाली को पौधरोपण किया जाए।
गोरलचौड़ मैदान को संवारा जाए
अधूरे आडोटोरियम हॉल को जल्द पूरा किया जाए
नागरिकों की मांग:
आरएफसी के पास स्वीकृत पार्क का काम जल्द शुरू कराया जाए।
गोरलचौड़ मैदान से गोरलचौड़ मंदिर तक जाने वाले मार्ग की सफाई को सुधारा जाए।
क्षेत्र के युवाओं के लिए वाचनालय खोला जाए।
इनकी बात:
गोरलचौड़ वार्ड में बुनियाद सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक धन की जरूरत है। वर्षों से लटके कई महत्वपूर्ण रास्ते बनाए गए हैं, लेकिन कई नए रास्ते बनाए जाने हैं। इसके लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता गोस्वामी,
सभासद।
गोरलचौड़ वार्ड में सफाई की कमी है। खुली नालियों को ढकने के लिए सड़कों के ऊपर स्लैप बनाया जाना चाहिए, ताकि वार्ड को गंदगी से निजात मिल सके।
सोनिया, सामाजिक कार्यकर्ता।

गोरलचौड़ क्षेत्र का खस्ताहाल मार्ग।

गोरलचौड़ क्षेत्र का खस्ताहाल मार्ग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed