फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People of Banbasa will avoid running 12 km for cylinder refilling

Champawat News: सिलिंडर रीफिलिंग के लिए 12 किमी की दौड़ से बचेंगे बनबसा के लोग

Mon, 04 Dec 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 04 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
People of Banbasa will avoid running 12 km for cylinder refilling
जिला पूर्ति अ​धिकारी सौरभ असवाल।
चंद्रशेखर जोशी
विज्ञापन

चंपावत। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा के लोगों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से लंबित एलपीजी गैस एजेंसी की उनकी मांग पूरी होगी। बनबसा की गैस एजेंसी खोले जाने को लेकर आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने अनुमोदन दे दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली सितंबर 2021 को बनबसा में गैस एजेंसी खोलने का एलान किया था। और अब नवंबर 2023 को बनबसा की एजेंसी को हरी झंडी मिल गई है। आईओसी ने बनबसा के बमनपुरी में इस एजेंसी को खोलने के लिए अनुमोदन दिया है। साथ ही आगे की कार्यवाही के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

एजेंसी की क्षमता और अन्य शर्तें बाद में तय होंगी। एजेंंसी खुलने से बनबसा और आसपास के छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर रीफिलिंग के लिए 12 किलोमीटर दूर टनकपुर नहीं भागना पड़ेगा। इससे जेब पर मार पड़ने के साथ अतिरिक्त समय भी बर्बाद हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बनबसा गैस एजेंसी के प्रस्ताव को आईओसी ने अनुमोदित कर दिया है। उसके अनुमोदन के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। इस विज्ञप्ति के निकलने के साथ ही एजेंसी के निर्माण की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। - सौरभ असवाल, जिला पूर्ति अधिकारी, चंपावत।

जिले की पांचवीं एजेंसी होगी बनबसा
चंपावत। चंपावत जिले में 57 हजार से रसोई गैस उपभोक्ता हैं। चंपावत के अलावा लोहाघाट, टनकपुर और देवीधुरा में कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित इंडेन की गैस एजेंसी हैं। बनबसा में खुलने वाली गैस एजेंसी जिले की पांचवीं एजेंसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed