{"_id":"658efe532a782deebd0ce8d7","slug":"people-got-aware-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1009-4356-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एनएसएस स्वयं सेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एनएसएस स्वयं सेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान
Fri, 29 Dec 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज का सात दिनी विशेष एनएसएस शिविर जारी है। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि मुद्दों पर जागरूक किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट और डॉ. सुनील कुमार के दिशा निर्देशन में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा में चल रहे शिविर में स्वयंसेवक गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्वयंसेवक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हिंसा आदि मुद्दों पर जागरूकता रैली निकाल रहे हैं। बौद्धिक सत्र में डॉ. नीरज कांडपाल ने विधिक साक्षरता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उमेश पुनेठा, मीना मेहता, सुनील राय, राहुल सामंत, दीपांशु,रोजी, प्रियंका, निकिता, विशाखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन