{"_id":"5c55deb8bdec224b6e139dc0","slug":"people-given-memorandum-to-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नानघाट और बाढ़ सुरक्षा कार्य में वन विभाग के अवरोध से लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नानघाट और बाढ़ सुरक्षा कार्य में वन विभाग के अवरोध से लोगों में गुस्सा
Sat, 02 Feb 2019 11:47 PM IST
gangotri gangotri
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: gangotri gangotri
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपते शारदा चुंगी कलौनी के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा स्नानघाट निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्य में वन विभाग के अवरोध पर शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों में गुस्सा है। शनिवार को लोगों ने एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अवरोध दूर कर जल्द निर्माण शुरू नहीं कराए जाने पर पांच फरवरी को शारदा चुंगी में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन में शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों ने कहा है कि शारदा चुंगी कॉलोनी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है। 2013 में आई आपदा में कॉलोनी के कई मकान शारदा के कटाव की भेंट चढ़ गए थे। गत बरसात के मौसम में कुमाऊं कमिश्नर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से बाढ़ सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। अब सिंचाई विभाग की ओर से स्नानघाट का निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए जेसीबी लगाकर तटबंध बनाया जा रहा है तो वन विभाग ने नदी में जेसीबी चलाने की अनुमति न होने की बात कहकर निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में मीना सागर, राजकुमार वर्मा, अशोक कुमार, विमल कुमार, रामऔतार, आकाश सक्सेना, महिपाल, अवधेश, रजनी शर्मा आदि मौजूद थे।