फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People given memorandum

गैंड़ाखाली में तीन लोगों पर हमला करने दौड़ा हाथी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
People given memorandum
टनकपुर में तहसीलदार खुशबू पांडेय को ज्ञापन सौंपते छीनीगोठ की ग्राम प्रधान पूजा जोशी और ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
गैंड़ाखाली की प्रधानपति समेत तीन लोगों पर रविवार की रात हाथी हमला करने के लिए दौड़ा। तीनों लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। भागने के दौरान प्रधानपति गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। रेंजर ने बताया कि हमलावर हाथी डेढ़ दांत का टस्कर है। उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गैंड़ाखाली गांव में घुसा हाथी पहले सुरेश सिंह और रमेश सिंह पर हमला करने दौड़ा। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद रात करीब बारह बजे हाथी ग्राम प्रधान निर्मला सामंत केे पति देवेंद्र सामंत पर हमला करने दौड़ा।
विज्ञापन

देवेंद्र ने भी किसी तरह भागकर जान बचाई और घटना से शारदा रेंज कार्यालय को सूचित किया। रेंजर महेश सिंह बिष्ट और डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत ने सोमवार सुबह गैंड़ाखाली पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंजर ने बताया कि झुंड से बिछुड़ा यह हाथी डेढ़ दांत का टस्कर है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों ने छीनीगोठ में 14 किसानों की फसल की तबाह
टनकपुर (चंपावत)। हाथियों और नील गायों से परेशान छीनीगोठ के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल ने तहसीलदार खुशबू पांडेय को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

प्रधान पूजा जोशी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने कहा है कि हाथियों और नील गाय के झुंड आए गांव में घुसकर ग्रामीणों की फसल को तबाह कर रहे हैं। रविवार रात हाथियों ने रवीश जोशी, बबलू राम, देवकी देवी, नवीन चंद्र भट्ट, कमल भट्ट, डुंगर सिंह, नवीन चंद्र जोशी, बबलू भट्ट, प्रकाश बोहरा, प्रेम सिंह, राम सिंह, कल्याण राम, जय सिंह और दीपक जुकरियों की फसल को रौंदकर तबाह कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र जोशी, वार्ड सदस्य मनीषा आर्या, पूजा मुरारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed