फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People. frightened. leopard. avoiding. even. cameras.

Champawat News: तेंदुए की गुर्राहट से सहमे लोग, कैमरों से भी बच रहा तेंदुआ

Sat, 02 Nov 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
People. frightened. leopard. avoiding. even. cameras.
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे राइकोट क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्चे पर हमला करने के बाद भी तेंदुआ गांव के आसपास दिख रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

एक पखवाड़ा पूर्व विकास खंड लोहाघाट के ग्राम सभा राइकोट कुंवर में घर की सीढ़ी से तेंदुआ तीन वर्ष के बच्चे को उठा ले गया। ग्रामीणों और परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ घर से 200 मीटर दूर खेतों में बच्चे को छोड़ गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे पर हमला करने के बाद भी तेंदुआ राइकोट कुंवर, राइकोट महर, बुंगा, पाटन पाटनी आदि क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं, वहीं चार कैमरा ट्रैप लगे हैं। बताया कि न तो तेंदुआ पिंजरे के आसपास आ रहा है और न कैमरों ट्रैप में ही उसकी गतिविधि कैद हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर ग्रामीणों को भी जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों के भय को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed