फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: 2.98 करोड़ से यूआरडी में बन रहा हाईटेक ऑडोटोरियम

Fri, 25 Oct 2024 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 25 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
रुद्रपुर। ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उत्तराखंड ग्राम्य विकास और पंचायती राज संस्थान को हाईटेक बनाया जा रहा है। यहां 2.98 करोड़ की लागत से ऑडोटोरियम का निर्माण हो रहा है। इसे लिए 300 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण/कार्यशालाएं और शोध के स्तर और उसकी गुणवत्ता में वृद्धि के लिए उत्तराखंड ग्राम्य विकास/पंचायती राज संस्थान प्रयासरत है। इसके लिए संस्थान परिसर में 300 सीटों की क्षमता का अर्द्धनिर्मित ऑडिटोरियम भवन में सिविल, विद्युतीकरण, तकनीकी उपकरण, साज-सज्जा, सीसी मार्ग और कार पार्किंग आदि का कार्य कराया जा रहा है। इसको वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक पूर्ण तैयार किया जाना है। यह भवन संस्थान के आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण होगा।
विज्ञापन

300 सीटों की क्षमता है ऑडिटोरियम की
संस्थान में अभी तक वृहद स्तरीय कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। संस्थान में एक सभाकक्ष था जिसमें अधिकतम मात्र 60 लोगों के बैठने की क्षमता थी। अब 300 क्षमता के ऑडिटोरियम बनने से इसका उपयोग राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय बड़े प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमिनार, लेक्चर आयोजित करने में किया जाएगा। यहां अधिकारियों को विभागीय योजनाओं, परियोजनाओं और विभागीय कार्यों से पूर्ण दक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्राम्य विकास और पंचायती राज संस्थान में ऑडिटोरियम को हाईटेक बनाया जा रहा है। यहां देश-प्रदेश के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इसकी क्षमता 60 से बढ़ाकर 300 की जा रही है। -मनीष कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed