फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: छह उपनिबंधक कार्यालयों को किया जा रहा है तकनीकी तौर पर उन्नत

Thu, 05 Dec 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 05 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के उपनिबंधक कार्यालयों को अत्याधुनिक एवं तकनीकी तौर पर उन्नत किया जा रहा है। इसके तहत जिले में छह उपनिबंधक कार्यालयों में कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड, उत्तराखंड ने यह कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में छह उपनिबंधक कार्यालयों को अत्याधुनिक एवं तकनीकी तौर पर उन्नत किए जाने का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था भारतीय को-ऑपरेटिव ग्रामीण विकास एवं निर्माण लिमिटेड, उत्तराखंड ने सितारगंज, बाजपुर, किच्छा एवं रुद्रपुर में चयनित उपनिबंधक कार्यालयों के भवन का जीर्णोद्धार व अनुरक्षण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। उपनिबंधक कार्यालय काशीपुर में वैकल्पिक भवन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर वैकल्पिक भवन का चुनाव कर लिया गया है।
विज्ञापन

अब तय अवधि में उपनिबंधक कार्यालय काशीपुर का कार्य संचालन लोहिया मार्केट आर्यनगर (शक्ति नगर) महेशपुरा काशीपुर स्थित भवन से किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने अवगत कराया है कि उपनिबंधक कार्यालयों को शीघ्र ही अत्याधुनिक एवं तकनीकी दृष्टि से उन्नत कर लिया जाएगा ताकि रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed