फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People face the problems.

Champawat News: डीडीहाट अस्पताल में पहली बार हुआ 30 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड

Sun, 16 Jun 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 16 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आजादी के बाद पहली बार डीडीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन ने काम करना शुरू कर दिया है। पहले दिन 30 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया गया। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से जांच के लिए मरीजों को अब 55 किमी दूर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक सर्वदलीय समिति ने स्वास्थ्य सुविधा को लेकर आंदोलन चलाया था। आंदोलन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डीडीहाट सीएचसी को अल्ट्रासाउंड मशीन दी थी। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने से यह मशीन चार माह से अस्पताल में बंद थी। जिला अस्पताल प्रबंधन ने पिथौरागढ़ से अल्ट्रासाउंड मशीन आपरेटर को माह में दो दिन के लिए डीडीहाट सीएचसी में नियुक्त किया है।
विज्ञापन

रविवार को 30 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड मशीन को शुभारंभ करते हुए विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, डॉ. सरवरी, डाॅ. मेघा, डाॅ. बीएस मेहरा, लोकेश भड़, बलवंत बोरा, मनोहर चुफाल, खुशमन राणा, संजय चुफाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed