{"_id":"670817ec40d2015a1200269d","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-230-1-alm1001-118932-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तारबाड़ में फंसा तेंदुआ, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तारबाड़ में फंसा तेंदुआ, फैली दहशत
Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के नजदीक चैसर गांव में एक तेंदुआ तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की गुर्राहट से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू किया।
बृहस्पतिवार को नगर से लगे चैसर गांव में खेतों में लगे तारबाड़ में तेंदुआ फंस गया। गांव के नजदीक उसकी गुर्राहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ फंसने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ जुटी रही। वन विभाग ने पशु चिकित्सक को बुलाकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर उसे रेस्क्यू किया। डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि नर तेंदुआ तारबाड़ में फंसकर घायल हो गया था। इसकी उम्र करीब पांचवर्ष है। पशु चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। संवाद