{"_id":"670d5269bdf558d148055feb","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-114404-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही रोडवेज बस
Mon, 14 Oct 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ऑलवेदर सड़क पर डेंजर जोन स्वाला के कारण बसों का संचालन सीमित होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत चंपावत से टनकपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। कई यात्री मजबूर होकर टैक्सी वाहन बुक कर सफर कर रहे हैं।
लोहाघाट डिपो की ऑलवेदर सड़क पर समय में छूट के बाद भी बसों के संचालन की रफ्तार नहीं बढ़ सकी है। लोहाघाट रोडवेज डिपो नौ बसों का संचालन कर रहा है, लेकिन इन बसों में यात्रियों को आसानी से सीट नहीं मिल रही है। लोहाघाट से सभी बसें पैक होकर आ रही हैं। लंबी दूरी के लिए अधिक बसों का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।
मयंक जोशी ने बताया कि वह गुरुग्राम जाने के लिए बस का करीब डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं। पिथौरागढ़ से गुरुग्राम के लिए जाने वाली बस में जाएंगे। रेखा देवी ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन लोहाघाट डिपो की बस में सीट नहीं मिली।