{"_id":"670816fa0c2dfb78c803f079","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-114232-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तल्ला कुच्चा के लोगों के लिए ढाई किमी पैदल चलना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तल्ला कुच्चा के लोगों के लिए ढाई किमी पैदल चलना मजबूरी
Thu, 10 Oct 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। रीठासाहिब क्षेत्र के ग्राम पंचायत परेवा के तल्ला कुच्चा क्षेत्र के लोग ढाई किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। सड़क नहीं होने के कारण बीमारों को भी डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं को समय से अस्पताल पहुंचाने में होती है।
सड़क नहीं होने के कारण 15 से अधिक गांव की 10 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह क्षेत्र नैनीताल क्षेत्र से लगा हुआ है। सड़क मार्ग बनने से चंपावत के साथ ही नैनीताल के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। बारिश में सबसे अधिक दिक्कत होती है। क्षेत्र के लोग तल्ला गुच्चा से शिवमंदिर होते हुए खुदाई धाम तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
सड़क नहीं होने से दोनों जिले के कई गांवों के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ती है। सड़क बनने से नैनीताल और चंपावत जिले की आबादी को लाभ मिलेगा।
मदन सिंह परवाल, परेवा।
सड़क नहीं होने के कारण मरीजों को लाने ले जाने में दिक्कत होती है। अगर सड़क निर्माण होता है तो इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सबसे अधिक राहत गर्भवती महिलाओं को होगी।
विज्ञापन
गंगा सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य।