{"_id":"66e86a445c605793bb0e8234","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-shld1026-113122-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाल बिलौना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हुई सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाल बिलौना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं हुई सुचारु
Mon, 16 Sep 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पाल बिलौना क्षेत्र में बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में बिजली नहीं है। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। श्यामलाताल कांडा बृजनगर पंपिंग योजना बिजली नहीं होने से ठप है। पांच दिनों से नलों में पानी नहीं आया है।
क्षेत्र के लोग नौलों, धारों, तालाबों, पोखरों और हैंडपंप का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। मोबाइल फोन बंद होने से सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। लोग फोन चार्ज करने के लिए टनकपुर जा रहे हैं। तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति सूखीढांग के संयोजक शंकर जोशी ने प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। इधर चंपावत मुख्यालय में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हो सकी है। यूपीसीएल के एसडीओ संजय भंडारी के नेतृत्व में कर्मी लाइनों को सुबह से ही दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। संवाद