{"_id":"675089f66143cbe4b3036919","slug":"people-face-the-problems-champawat-news-c-229-1-cpt1001-116554-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत जिले के अस्पताल में नहीं आई स्त्री रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत जिले के अस्पताल में नहीं आई स्त्री रोग विशेषज्ञ
Wed, 04 Dec 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में 24 अक्तूबर को स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का रोस्टर खत्म हो गया था, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल में 13 नवंबर को महानिदेशक तारा आर्या ने आदेश जारी कर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता सौन्तियाल को बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल से जिला अस्पताल चंपावत में आदेश जारी किया था, लेकिन 20 दिन से अधिक होने के बाद भी चिकित्सक ने ज्वाइनिंग नहीं की है। इससे गर्भवतियों को प्रसव के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले अस्पताल में तीन जिलों की नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों की रोस्टर वार लगाई गई थी।
इधर, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि जिला अस्पताल में महानिदेशक ने आदेश जारी कर 13 नवंबर को डॉ. ममता सौन्तियाल को अस्पताल में तैनाती का आदेश जारी किया था, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक देहरादून में पत्राचार किया जा रहा है। संवाद