{"_id":"64568d1bfbe68be3fe0b5969","slug":"people-face-problems-they-orgnised-relly-champawat-news-c-8-1-132509-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छिनकाछिना-रौलमेल सड़क के डामरीकरण के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छिनकाछिना-रौलमेल सड़क के डामरीकरण के लिए निकाली रैली
Sat, 06 May 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
छिनकाछीना-रौलमेल सड़क के डामरीकरण के लिए पाटी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : छिनकाछीना-रौलमेल सड़क के डामरीकरण के लिए पाटी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। लंबे समय से छिनकाछिना-रौलमेल सड़क पर डामरीकरण के लिए शनिवार को पाटी रामलीला मैदान से एसडीएम कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली। इससे पूर्व ग्रामीणों ने रामलीला मैदान में सभा आयोजित की।
शनिवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय में सड़क के डामरीकरण और समरेखन के सुधारीकरण के लिए एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि 2012 में लगभग 10 हजार से अधिक आबादी को जोड़ने वाली सड़क बनी थी जिससे लोगों को काफी उम्मीदें थी। गांव के लोग कृषि, मत्स्य पालन, बागवानी, सब्जी उत्पादन आजीविका पर निर्भर हैं। इनको बाजार तक पहुंचाने के साथ गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रौलमेल संघर्ष समिति ने पूर्व में ही सरकार की ओर से मांग पर विचार न करने पर प्रत्येक चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। निर्णय लिया कि एक माह के अंदर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो एसडीएम कार्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। रैली में पीतांबर गहतोड़ी, हरिनंदन गहतोड़ी, सुंदर सिंह लडवाल, गोविंद पचौली, घनश्याम पचौली, मथुरा दत्त गहतोड़ी, माधवानंद भट्ट, त्रिलोचन गहतोड़ी, आनंद मेहता, दीपक गहतोड़ी, कमल गहतोड़ी, रणनीति सिंह, विरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, आशा गहतोड़ी, सुनीता गहतोड़ी,पलक आदि मौजूद रहे।