{"_id":"644579147723746b1509dfd4","slug":"people-face-problems-for-communication-champawat-news-c-8-1-120457-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेटवर्क नही मिलने से बनबसा के सुदूरवर्ती गांवों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेटवर्क नही मिलने से बनबसा के सुदूरवर्ती गांवों के लोग परेशान
Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गढ़ीगोठ के मझगांव, देवीपुरा, लाटाखल्ला और भैंसाझाला के ग्रामीण लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क के लिए काफी परेशान हैं। कई कंपनियों के नेटवर्क में व्यवधान होने से उपभोक्ता मोबाइल पर बात नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं निकला है।
देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद, गुदमी की प्रधान विनीता राणा, पूर्व प्रधान माला देवी, अरुण कुमार, मझगांव स्थित शिव सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, शंकर लाल, उपप्रधान योगेश पांडेय आदि ने बताया कि लंबे समय से मोबाइल पर बात नहीं होने से उनके नेटवर्क रिचार्ज पर खर्च किए गए पैसे डूब रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा के नजदीक होने से जंगली जानवरों, अनजान और बाहरी लोगों आदि के संबंध में प्रशासन को आवश्यक सूचना देने में भी असमर्थ हो रहे हैं। आइडिया, जीओ, एयरटेल आदि कंपनियों के नेटवर्क लगभग चार माह से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बनबसा के सुदूरवर्ती गांवों में नेटवर्क की दिक्कतों को दूर कराने की मांग की है। संवाद