{"_id":"64ea5620d7e43d048a0e43c6","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-243-1-tnp1001-706-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग की छात्राओं को नहीं मिला कन्याधन योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग की छात्राओं को नहीं मिला कन्याधन योजना का लाभ
Sun, 27 Aug 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शिक्षा सत्र 2018-19 में इंटर बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग की छात्राओं को अब तक नंदा गौरा कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। योजना के लाभ से वंचित छात्राओं ने शनिवार को सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है।
विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार को सौंपे गए ज्ञापन में लाभ से वंचित छात्राओं ने कहा कि शिक्षा सत्र 2018-19 में इंटर पास करने वाली विद्यालय की किसी भी छात्रा को नंदा गौरा कन्याधन योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने योजना के लाभ के लिए आवेदन भी किया था। संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई बार मामला उठाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से संज्ञान लेते हुए लाभ से वंचित छात्राओं को जल्द नंदा गौरा कन्याधन योजना का लाभ दिलाए जाने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वाली छात्राओं में काजल, रेनू बोहरा, मीनाक्षी, अनीता, सुनीता बिष्ट आदि शामिल हैं।
फोटो 26 टीएनपी 01 पी।