{"_id":"658efd4485356b671d0059e6","slug":"people-face-problems-champawat-news-c-229-1-shld1009-4354-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की मुख्य लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की मुख्य लाइन फटी
Fri, 29 Dec 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाली चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना का मुख्य पाइप बाड़ीगाड़ के पास फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों ने जलसंस्थान से जल्द पेयजल योजना का पाइप ठीक करने की मांग उठाई।
शुक्रवार सुबह एकाएक लोहाघाट नगर के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाली चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना का पाइप बाड़ीगाड में सड़क किनारे जमीन के भीतर फट गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि नगर में पहले से ही गंभीर पेयजल समस्या बनी हुई है। लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल रहा है। इधर, बार-बार पेयजल योजना के पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद होने से दिक्कत और बढ़ रही है। वर्मा ने बताया कि कई बार जल संस्थान से पुराने पाइप बदलने और लीकेज बंद करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
लोगों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इधर जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि सड़क के किनारे में मुख्य पेयजल योजना का पाइप जमीन के अंदर फटने से पानी लीकेज हो रहा है। जल्द ही पेयजल पाइप को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मशाला लाइन में पानी नहीं आने से परेशान रहे लोग
पिथौरागढ़। शुक्रवार को नगर के धर्मशाला और नया बाजार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रही। पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धर्मशाला निवासी एड .विपिन चंद्र पंत सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार पानी की आपूर्ति अनियमित है।
शुक्रवार को भी पानी नहीं आया। हैंडपंप या अन्य स्रोतों से उन्हें पानी जुटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने जल संस्थान से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को टकाना क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। इधर जल संस्थान के ईई सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि साफ पानी की आपूर्ति के लिए ठूलीगाड़ पंपिंग योजना के फिल्ट्रेशन पर अभी विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। शीघ्र ही नगर के सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद