फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   people celebrated programme

राज्य के लोगों को आज भी नहीं मिला जल, जंगल, जमीन पर हक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
people celebrated programme
उत्तराखंड आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण करते चंपावत के राज्य आंदोलनका? - फोटो : CHAMPAWAT
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई। चंपावत में मंगलवार को स्थानीय एक होटल में राज्य आंदोलनकारियों ने बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने पृथक राज्य गठन के बाद यहां के लोगों को जल, जंगल, जमीन पर हक न मिलने पर आक्रोश जताया। राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी ने राज्य आंदोलन की लड़ाई में बडोनी के नेतृत्व को याद किया। कहा कि 44 लोगों ने राज्य लड़ाई में अपनी जान गंवा दी लेकिन कभी भी हिंसक आंदोलन का सहारा नहीं लिया।
विज्ञापन

अब राज्य आंदोलनकारियों को फिर से अपनी जिम्मेदारी का एहसास कर जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे ज्वलंत मुद्दों के लिए संघर्ष करना होगा। राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, संगठन के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, भूपेंद्र सिंह महर, हर गोविंद सिंह बोहरा आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों से एकजुटता के साथ राज्य और जनता के हित में संघर्षरत रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जगदीश जोशी, खीम सिंह बिष्ट, बृजेश माहरा, हरीश अधिकारी, मोहन सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह बोहरा, अर्जुन सिंह ढेक, श्याम कार्की, हरीश चंद्र उप्रेती, मंदीप सिंह ढेक, सुनील गडक़ोटी, डीके पांडेय, किशन गिरी आदि थे।
छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए
लोहाघाट (चंपावत)। प्रधानाचार्य रेखा बोहरा के दिशा निर्देशन में स्वर्गीय बड़ोनी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया गया। इस दौरान छात्राओं ने थल की बाजार, रामा डोला आदि कई गीतों पर नृत्य किया। वहां कमल कुलेठा, धीरज पुनेठा, निर्मला पंत,योगेश उप्रेती, ममता बिष्ट रहे।
जीआईसी लोहाघाट में प्रधानाचार्य एचएन जोशी और संगीत शिक्षक अनूप कौशल के दिशा निर्देशन में लोक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, ज्ञानदीप विद्या मंदिर, जीजीआईसी, लोकगीत में ज्ञानदीप, जीजीआईसी, जीआईसी, भाषण में कंचन जोशी, मुकेश कुमार, प्रियांशी गोस्वामी, निबंध में गायत्री, अंकित, निकिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
संचालन श्याम चौबे ने किया। इस मौके पर भगवान जोशी, भूपेश देव, राजू शंकर जोशी, प्रदीप कुमार रहे। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय के निर्देशन में कला निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताएं हुईं। वहां जगदीश गडक़ोटी, कमल सिंह बिष्ट, कैलाश मेहता, गिरधारी नाथ, रमेश नाथ, लक्ष्मी दत्त पांडेय, घनश्याम भट्ट, हयात सिंह, दिनेश बिनवाल, जोध सिंह रंसवाल, शिवदत्त जोशी, देवकी देवी, पार्वती देवी, एनडी तिवारी मौजूद रहे। ब्यूरो
लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई बडोनी की जयंती
पिथौरागढ़। सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज में उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर लोक संस्कृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। उन्होंने स्व. बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हिंदी के प्रवक्ता हरीश चंद्र जोशी ने बडोनी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्थानीय बोली-भाषा में लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, ऐपण, ऐण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संचालन शिक्षक जीवन सिंह धामी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed