{"_id":"642f021d78237195e401c7a8","slug":"people-are-busy-to-in-work-champawat-news-c-8-1-104698-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गेहूं की फसल की कटाई में जुटे टनकपुर, बनबसा के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गेहूं की फसल की कटाई में जुटे टनकपुर, बनबसा के किसान
Thu, 06 Apr 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर, बनबसा में गेहूं की फसल कटाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर कांटे भी लग गए हैं लेकिन मढ़ाई नहीं होने से किसानों ने गेहूं बेचना शुरू नहीं किया है।
जिले में 4657 हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। इसमें से करीब 80 प्रतिशत फसल मैदानी क्षेत्र टनकपुर, बनबसा में है। फसल पकने के साथ किसान गेहूं की कटाई में व्यस्त हो गए हैं। उचौलीगोठ, गैंड़ाखाली, थ्वालखेड़ा, बस्तिया में कई किसानों ने कटाई के साथ मढ़ाई कर ली है। ककरालीगेट, नायकगोठ, आमबाग, विचई, मनिहारगोठ, सैलानीगोठ और बनबसा के चंदनी, फागपुर, चंदफार्म, गढ़ीगोठ, पचपकरिया आदि गांवों में फसल कटाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। दस से पंद्रह दिन के अंदर समूचे क्षेत्र में फसल की कटाई का काम पूरा हो जाएगा।
इधर फसल कटाई को देखते हुए टनकपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति ने बनबसा और टनकपुर में गेहूं क्रय केंद्र खोल दिए हैं।
समिति के सचिव मनोहर दत्त सती ने बताया कि टनकपुर में मंडी समिति परिसर और बनबसा के चंदनी में क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकार ने गेहूं का मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि इस बार टनकपुर में पांच हजार क्विंटल और बनबसा में दस हजार क्विंटल गेहूं की खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। क्रय केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।