फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Payment to four Teachers

नियमों को ताख पर रख कर दिया चार शिक्षकों को भुगतान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Payment to four Teachers
रिटायर्ड शिक्षक माधो सिंह अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
पुलहिंडोला जीआईसी में चार सेवानिवृत्त शिक्षकों को उपार्जित अवकाश (ईएल) का नियमों को ताख पर रख भुगतान कर दिया गया। इससे सरकारी कोष को 1.18 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा है। मामला उजागर होने के बावजूद विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इसी कॉलेज से रिटायर हुए शिक्षक माधो सिंह अधिकारी ने आरटीआई के जरिए इस पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलहिंडोला इंटर कॉलेज 31 मार्च 2005 तक अशासकीय था। इस कॉलेज का एक अप्रैल 2005 को प्रांतीयकरण होने के बाद इसे राजकीय इंटर कॉलेज का दर्जा मिल गया। 2007 से 2009 के बीच रिटायर हुए यहां के चार शिक्षकों को अशासकीय सेवा अवधि (मार्च 2005 तक) के उपार्जित अवकाश का भी आर्थिक लाभ दे दिया गया। इन चारों शिक्षकों को कुल 144967 रुपये का भुगतान हुआ।
विज्ञापन

जबकि इन्हें बमुश्किल 16 हजार रुपये दिए जाने थे। इसी आधार पर पुलहिंडोला से रिटायर हुए शिक्षक माधो सिंह अधिकारी ने भी ईएल में अशासकीय सेवा के लाभ का आग्रह किया तो शिक्षा विभाग टालमटोल करता रहा। उन्होंने आरटीआई के जरिए पूरी जानकारी ली तो अशासकीय सेवा अवधि का आर्थिक लाभ मिलने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले में कोई कदम उठाने के बजाय तत्कालीन सीईओ डीएस राजूपत विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन के लिए पत्राचार की रस्म अदायगी करते रहे। शिक्षक अधिकारी का कहना है कि वे इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर नियम है तो उन्हें भी अशासकीय अवधि का लाभ मिले अन्यथा जिन कार्मिकों ने गलत तरीके से इस प्रक्रिया को अंजाम दिया है उनसे वसूली की जाए। इधर इन चारों शिक्षकों का कहना है कि उनके स्तर से कोई भी गलती नहीं हुई है।
ये है नियम
नियमों के मुताबिक अशासकीय सेवा अवधि के उपार्जित अवकाश का लाभ नहीं दिया जा सकता है। वित्तीय हस्त पुस्तिका में स्पष्ट उल्लेख है कि उपार्जित अवकाश की धनराशि सिर्फ सरकारी शिक्षक-कार्मिक को ही अनुमन्य है।

अशासकीय सेवा अवधि का चार शिक्षकों को आर्थिक लाभ कैसे दिया गया, इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ वसूली की जाएगी। आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed