फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Payment of Asha Worker

आशा कार्यकत्रियों को दो साल बाद मिली बकाया रकम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Payment of Asha Worker
चंपावत। आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन रंग लाया। उन्हें 2017-18 के बकाई रकम 7757 रुपये मिल गई हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सेवा देने वाली आशा कार्यकर्ता लंबे समय से इस मानदेय की मांग कर रही थीं। साथ ही बीते वित्त वर्ष (2019-20) के चार महीने दिसंबर से मार्च तक के आठ हजार रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय से चंपावत जिले की 309 आशा कार्यकर्ताओं की ये बकाया रकम रिलीज हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ इस रकम के मिलने के बावजूद आशा कार्यकर्ताओं ने बगैर अतिरिक्त मानदेय के कोविड-19 से संबंधित अतिरिक्त कार्य करने से इंकार कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं को गांवों में घर-घर जाकर 65 साल से अधिक, दस साल तक के बच्चे, गांव के लोगों की बुखार, खांसी आदि बीमारियों का सर्वे करना था। इस सर्वे को 30 जून तक पूरा किया जाना था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इस काम को अभी शुरू ही नहीं किया है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी का कहना है कि वे पहले से डिलिवरी, टीकाकरण के मूल काम के अलावा ग्रामीण क्वारंटीन, होम क्वारंटीन के विवरण का काम कर रही हैं। ऐसे में सर्वे के काम को बगैर अतिरिक्त मानदेय के नहीं करेंगी। संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा, हेमा जोशी, पुष्पा बिष्ट, पदमा पचौली आदि का कहना है कि इस संबंध में पहले ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बताया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed