फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pawan wins 3000 Meter Race in Tanakpur

तीन हजार मीटर रेस में पवन गति से दौड़े पवन रैंसवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pawan wins 3000 Meter Race in Tanakpur
टनकपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़े धावक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन चंपावत ने क्षेत्र के प्रख्यात क्रीड़ा अध्यापक एवं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे स्व. रामायण प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर दो दिवसीय स्व. रामायण प्रसाद मेमोरियल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन संरक्षक रोहिताश अग्रवाल एवं समापन पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 14 वर्ष के आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में देवेंद्र, सिद्धार्थ, तौसीब एवं बालिका वर्ग में प्रियांशी, मानसी राणा, डॉली जेठी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। वहीं 18 वर्ष आयु की 3000 मीटर दौड़ में पवन रैंसवाल, पवन बिष्ट, अंकित कठायत ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। लंबीकूद में पिंकी सामंत, प्रिया राणा, कोमल, गोलाफेंक में भगवती, प्रिया राणा, प्रीति एवं बालक वर्ग में प्रवीण पटेल, मो. वसीम, विकास क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। ओपन 400 मीटर दौड़ में मनींद्र, संजय, रोहित, नीतू मौर्य, रुचि बोहरा, जसप्रीत पहले तीन स्थानों पर रहे। लक्ष्मण सिंह पाटनी ने संचालन किया। स्टेडियम कोच मुकेश शर्मा, तुलसी खड़ायत, जितेंद्र विश्वकर्मा तकनीकी रेफरी थे। संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, ट्रिनिटि स्कूल के संस्थापक जेवी सिंह, धनंजय गुप्ता, जगदीश सिंह बोहरा, निहाल आदि ने सहयोग दिया। सचिव हर्ष साहनी, उनकी माता माधुरी देवी ने सभी खिलाड़ियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed