फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   patwari dinesh chandra pandey posted in tanakpur missing for four days

टनकपुर में तैनात पटवारी दिनेश चंद्र पांडेय चार दिन से लापता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
patwari dinesh chandra pandey posted in tanakpur missing for four days
लापता पटवरी दिनेश चंद्र पांडेय - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा स्थित अपने आवास से ड्यूटी के लिए निकले राजस्व उप निरीक्षक दिनेश चंद्र पांडेय (52) चार दिन से लापता हैं। काफी खोजबीन में बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर उनके पुत्र ने खटीमा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। शुक्रवार की देर शाम तक भी उनका हीं पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

लापता राजस्व उप निरीक्षक के पुत्र सुनील चंद्र पांडेय ने दर्ज कराई गुमशुदगी के मुताबिक उसके पिता दिनेश चंद्र पांडेय 14 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी में टनकपुर तहसील जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन न तो वे ड्यूटी पर पहुंचे और न ही घर लौटे हैं। वे अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गए हैं। उनसे न तो संपर्क हो पाया है और न ही उन्होंने अब तक घर में संपर्क किया है। उनके लापता होने से परिजन खासे परेशान हैं। पुलिस, परिजन और रिश्तेदार उनकी लगातार खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक भी उनका कहीं पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed