फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patwari and youth fight between allegations of assault and bribery

मारपीट और रिश्वत के आरोपों के बीच पटवारी और युवक में मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Patwari and youth fight between allegations of assault and bribery
पटवारी और युवक में मारपीट
विज्ञापन

जमीन के कागजात के लिए हुआ विवाद
दोनों पक्षों ने तहरीर दी, अभी मुकदमा दर्ज नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। जमीन के कागजात बनाने के लिए क्षेत्र के एक युवक और एक पटवारी के बीच हुआ विवाद आरोप-प्रत्यारोप और मारपीट में बदल गया। युवक ने पटवारी पर कागजात बनाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, जबकि पटवारी ने उसके दस्तावेज फेंकने और सरकारी काम में बाधा डालने की तोहमत लगाई है। दोनों तरफ से दी गई तहरीर पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
युवक का आरोप है कि भुमलाई क्षेत्र की जमीन के कागजात बनवाने के लिए शुक्रवार को पटवारी के पास गया। पहले आनाकानी करने के बाद पटवारी ने कागजात बनवाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जबकि पटवारी ने रिश्वत मांगने सहित सभी आरोपों को खारिज किया। आरोप लगाया कि युवक ने उसके कार्यालय में कागजात फेंकने के साथ उसके साथ मारपीट की। वहीं युवक के अधिवक्ता यतीश चंद्र जोशी का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने दो घंटे इंतजार करवाने के बाद तहरीर ली। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं पटवारी महासंघ ने भी एक वरिष्ठ वकील पर अक्सर अभद्रता करने का आरोप लगा शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

कोट
दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की दरोगा देवेंद्र मनराल से जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष खत्री, थानाध्यक्ष, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed