फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pati Degree College got its own building

पाटी डिग्री कालेज को मिला अपना भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Pati Degree College got its own building
पाटी राजकीय डिग्री कॉलेज का नव निर्मित भवन। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी राजकीय डिग्री कॉलेज को तीन साल बाद अपना भवन मिल गया है। बृहस्पतिवार को पाटी के जौलाड़ी में कॉलेज के नवनिर्मित भवन में प्रवेश से पहले पूजा-अर्चना हुई। 398.99 लाख रुपये से निर्मित यह भवन दो साल में बनकर तैयार हुआ। अब तक यह डिगी कॉलेज निष्प्रयोज्य प्राथमिक विद्यालय के भवन में चल रहा था।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कॉलेज अपने नए भवन में शिफ्ट हो गया। इगास बगवाल के अवकाश के बाद शनिवार से कक्षाएं नए भवन में संचालित होंगी। इससे पहले पंडित जगन्नाथ गहतोड़ी ने पूजा अर्चना और यज्ञ किया। इस अवसर पर सुरेश चंद्र भट्ट, शेर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह मेहता, गोपेश पचौली, प्रकाश जोशी आदि ने आहुति दी। इस मौके पर डॉ. हिना परवीन, जगत सिंह बिष्ट, डॉ. प्रवीण पांडेय, डॉं. नीरज कांडपाल, हिमांशु, जीवन, शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह विषयों से चल रहा है कॉलेज
पाटी (चंपावत)। मई 2019 में खुला पाटी का राजकीय डिग्री कॉलेज साढ़े तीन साल तक प्राइमरी स्कूल के चंद कमरों में संचालित हो रहा था। इस वक्त यहां सिर्फ बीए की कक्षाएं चल रही हैं। इसमें छह (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, शिक्षाशास्त्र और समाज शास्त्र) विषय हैं। कम विषय होने की वजह से कॉलेज की छात्र संख्या महज 250 है। प्राचार्य सहित स्टाफ पूरा है। अलबत्ता अब भवन और अन्य जरूरी आधारभूत सुविधाओं के बढ़ने से नए विषयों के खुलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed