फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pathology Test in Champawat

Champawat News: सीमांत तल्लादेश को मिलेगी पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं

Fri, 10 Mar 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pathology Test in Champawat
चंपावत। नेपाल सीमा से सटे तल्लादेश क्षेत्र के लोगों को पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। यहां के दो अस्पतालों में निशुल्क जांच होगी। ये जांच लैब तकनीशियन की तैनात के बाद अगले महीने से शुरू होगी।
विज्ञापन

पिछड़े तल्लादेश क्षेत्र में मंच और तामली में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन यहां जांच की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अस्पताल का खास लाभ नहीं मिल पाता। खून की जांच के लिए भी यहां के नागरिकों को 52 किमी दूर चंपावत आना पड़ता था। इसमें 400 रुपये सिर्फ आवाजाही में किराये पर ही खर्च हो जाते थे लेकिन अब इस दूरस्थ सीमांत इलाके के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तल्लादेश में एनएचएम योजना के तहत चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड निशुल्क जांच की सुविधा देगा। केंद्र की ओर से 267 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा रहेगी। लैब तकनीशियन की तैनाती के बाद अप्रैल से ये सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आठ अस्पतालों में है जांच की सुविधा
चंपावत। एनएचएम के सहयोग से चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड की ओर से चंपावत जिले में फिलहाल आठ अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच की सुविधा है। चंपावत जिला अस्पताल, लोहाघाट और टनकपुर उप जिला अस्पताल, पाटी, बाराकोट, रीठा साहिब, पुलहिंडोला और बनबसा में ये सुविधा है। इन दो केंद्रों के बाद अब जिले के दस अस्पतालों में ये सुविधाएं हैं। चंपावत जिले के 23 अस्पतालों में से 15 में अब भी जांच की सुविधा नहीं है।


तल्लादेश के अस्पतालों में जल्द ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड को अस्पताल में जगह की व्यवस्था की जा रही है। ये सभी जांच निशुल्क होंगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed