{"_id":"5f0762458ebc3e63a73bde19","slug":"patches-filled-on-dakbangla-road-did-not-last-two-days-champawat-news-hld38914891","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लोहाघाट डाकबंगला रोड में लोनिवि द्वारा भरे गए पेंच दो दिन में ही उखडने पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोनिवि की ओर से नगर के वीवीआईपी डाकबंगला रोड पर भरे गए पैच दो दिन भी नहीं टिक पाए। लोगों ने लोनिवि की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने लोनिवि घटिया गुणवत्ता से पैच भरकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वह लोनिवि के खिलाफ आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।
नवीन बोहरा, मनोज साह, कमल राय, मयंक बोहरा, रूप सिंह कुंवर, लक्ष्मण सिंह बोहरा, महेश सिंह ढेक, मोहन राय, प्रताप नाथ आदि लोगों का कहना था कि नगर की प्रमुख वीवीआईपी डाकबंगला रोड पर बने गड्ढों को घटिया गुणवत्ता के साथ भरा जाना और दो दिन में ही उनका उखड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। लंबे समय से वीर कालू सिंह माहरा चौक से लेकर डिग्री कॉलेज तिराहे तक सड़कमें बने बड़े बड़े गड्ढों को भरने की मांग की जाती रही थी। पिछले रविवार को जब लोनिवि ने सड़कपर बने गड्ढों को भरवाया गया तो वह दो दिन भी नहीं टिक सके। गड्ढों को भरने के लिए डाला गया डामर और गिट्टी से और अधिक खतरा पैदा हो गया है।
आक्रोशित लोगों ने लोनिवि की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया का कहना है कि सड़क पर भरे गए पैच उखडने का मामला उनके संज्ञान में आया है। ठेकेदार ने गीले में ही पैच भर दिए थे, जिसके बाद बारिश होने से वह उखड़ गया। ठेकेदार से दुबारा सड़क के पैच भरवाए जाएंगे।