फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Parwati faced problems to vote

पार्वती ने घिसट-घिसट कर तीन किमी की दूरी तय कर दिया वोट

Thu, 11 Apr 2019 11:30 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 11 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parwati faced problems to vote
अद्भुत जज्बा : वोट देने के लिए जाती पाटी विकासखंड की धरसो गांव की दिव्यांग पार्वती देवी। - फोटो : अमर उजाला

शारीरिक अक्षमता के बावजूद मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले दिव्यांग मतदाताओं ने नया संदेश दिया है। लधिया घाटी की धरसो गांव निवासी पार्वती देवी ने दोनों पांव खराब होने के बावजूद जमीन से घिसटते हुए तीन किमी दूर आकर परेवा बूथ में वोट डाला। इस क्षेत्र में सड़क भी नहीं थी।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से डोली की व्यवस्था नहीं की गई थी। अलबत्ता दिव्यांगों को मतदान में मदद करने के लिए समाज कल्याण विभाग ने कई जगह पुख्ता व्यवस्था की थी। 


चंपावत में दिव्यांग पार्वती देवी, प्रकाश सक्टा, दीपक शर्मा सहित कई लोगों ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लोहाघाट के प्राइमरी बूथ में दिव्यांग बसुंधरा बोहरा ने परिजन पूर्व प्रमुख रुप सिंह बोहरा की मदद से मतदान किया। उनका कहना था कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करने का सुनहरा अवसर किसी को नहीं खोना चाहिए। इस कार्य में बीएलओ अनीता जोशी, एनसीसी, कैडेटों ने भी सहयोग किया। 
विज्ञापन


नेपाल सीमा से लगे मंजपीपल गांव के शत-प्रतिशत दिव्यांग दिवान सिंह ने दूसरे लोगों की मदद से मतदान किया। उन्हें बीएलओ खिलानंद पांडेय, ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, गणेश बोहरा, हरि सिंह, स्काउट गाइड मोहित सिंह, योगेश सामंत, गोविंद सिंह, जगदीश राम, महेश जोशी आदि ने चादर में लिपटाकर लाए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed