फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Paramjeet Singh becomes President, Abhishek becomes General Secretary

परमजीत सिंह अध्यक्ष अभिषेक बने महामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paramjeet Singh becomes President, Abhishek becomes General Secretary
बनबसा में चुनाव अधिकारियों के साथ विजेता व्यपारी नेता। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर परमजीत सिंह गांधी उर्फ नीटू भाई, महामंत्री पद पर अभिषेक गोयल विजयी हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर संजय ठाकुर और कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश पारीक ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं ने विजय जलूस निकाला। व्यापारी हितों पर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा, प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल व जिला कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह गांधी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में 645 व्यापारियों में से 609 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर परमजीत सिंह को 340 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे भरत भंडारी को 269 वोट मिले। महामंत्री पद पर अभिषेक गोयल को 296 और दूसरे स्थान पर रहे प्रेम सिंह रावत को 212 वोट मिले। इसके अलावा जय प्रकाश अग्रवाल को 58, दिलीप देवल को 37 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर संजय ठाकुर को 251, मो. नवी अंसारी को 202, पवन अग्रवाल को 95, सोनू गुप्ता को 56 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश पारिक को 357 और विशाल गुप्ता को 247 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी रोशन कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी ललित वर्मा, विजय अग्रवाल, सह चुनाव अधिकारी चंद्र शेखर भट्ट, पंकज मुरारी, जमुनादत्त कलखुड़िया, अर्चित भट्ट, संतोष बिष्ट, हरीश आर्या आदि ने यहयोग दिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र बृहस्पतिवार को बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर छह, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पांच-पांच मत निरस्त हुए
बनबसा। बनबसा व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर सभी मत वैध पाए गए। उपाध्यक्ष पर छह, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर पांच-पांच मत निरस्त किए गए। चुनाव संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सीओ अविनाश वर्मा ने चुनाव अधिकारियों व प्रत्याशियों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed