{"_id":"631cd01a724bbc122216cbde","slug":"pant-jayanti-celebrated-with-gaiety-in-champawat-district-champawat-news-hld475291121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई पंत जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई पंत जयंती
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते चंपावत के डीएम नरेंद्र सिंह भंडार
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती शनिवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला कार्यालय परिसर में पंत की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया जिसके बाद हुई विचार गोष्ठी में डीएम ने कहा कि पंत का अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष और हिंदी भाषा के विकास में अविस्मरणीय योगदान समस्त देशवासियों की ओर से सदैव याद रखा जाएगा।
इस दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, पंत फाउंडेशन से आए सामाजिक कार्यकर्ता शंकर दत्त पांडेय ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डीडीएमओ मनोज पांडेय, जिला खान अधिकारी रवि नेगी, ईश्वरी राम, पूरन चंद्र पांडेय, हिमांशु वर्मा, अशोक पुनेठा, महेंद्र सिंह कार्की, नवीन देउपा, नवीन राम, तनुज सिंह रावल, पंकज सिंह बोहरा, दिग्विजय पांगती आदि थे। पुलिस लाइन में सीओ विपिन चंद्र पंत, तहसील में एसडीएम अनिल चन्याल ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया।
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाई गई पंत जयंती
लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंत जयंती धूमधाम से मनाई गई। एसडीएम कोर्ट में तहसीलदार विजय गोस्वामी ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कानूनगो महेंद्र चौड़िया, ललित खोलिया, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राकेश पंगरिया, सलमान, नारायण दत्त आदि थे। नगर पालिका में पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इधर पाटी, लोहाघाट, बाराकोट ब्लॉक मुख्यालयों में भी पंत जयंती मनाई गई। इस दौरान सभासद राजकिशोर शाह, दीपक जोशी, कैलाश उपाध्याय, प्रमोद गहतोड़ी, सुमित गड़कोटी, विमला आर्या, पुष्पा ढेक, पुष्पा मेहता, विमला आर्या आदि थे।
विज्ञापन
टनकपुर तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, कोतवाली में सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार एवं सभासदों, इंजीनियरिंग कॉलेज, पालीटेक्निक, आईटीआई और एसएसबी में भी पंत जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्टेडियम में मुख्य अतिथि एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, संरक्षक डॉ. डीडी जोशी, डॉ. मो. शाहिद आदि ने स्व. पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन कार्यालय में भी कार्यक्रम हुए। संरक्षक भुवन चंद्र पांडे, अध्यक्ष नवीन पंत ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
उधर बनबसा में थाना, एलआईयू, अभिसूचना इकाई, एसएसबी दफ्तरों, परिसरों में पंत जयंती मनाई गई। शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने स्व. पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोमती चंद ने स्व. पंत के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। शिक्षिका इंदु मेहता, प्रीति चंद, अंजलि पाल, रेणुका चंद, सीमा कुमारी, दिनेश चंद, सोएब खान ने सहयोग किया। संचालन मनमोहन गोस्वामी ने किया।
बीएड कॉलेज सभागार में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
बनबसा (चंपावत)। पंत जयंती समिति के संयोजक शंकर लाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जीजीआईसी, श्रीपूर्णागिरि इंटर कॉलेज, शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बीएड कॉलेज सभागार में गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता एवं उमेद सिंह नेगी के संचालन में स्व. पंत के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, बुद्दीबल्लभ पांडेय, भरत भंडारी, लायंस क्लब अध्यक्ष रमेश उप्रेती, जगजीत सिंह गांधी, विजय अग्रवाल, ललित वर्मा, कैलाश थपलियाल, मोनू ठाकुर आदि थे।