फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panic caused by fire in transformer

Champawat News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची खलबली

Tue, 23 May 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 23 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Panic caused by fire in transformer
ट्रांसफार्मर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। थ्वालखेड़ा गांव के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से खलबली मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके में पहुंचकर आग बुझाई। मंगलवार की सुबह थ्वालखेड़ा में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। आग लगने से ट्रांसफार्मर के फटने का खतरा बना हुआ था लेकिन इससे पहले विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काफी देर तक ठप रही। आग बुझाने वाली टीम में श्याम सिंह, राजू कुमार, कृष्ण सिंह, उमेश सिंह राणा, भूपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
33 केवि लाइन पर गिरा पेड़, टनकपुर और बनबसा में पांच घंटे गुल रही बिजली
फाल्ट खोजने में ही लग गया एक घंटा, लालकोटी के पास क्षतिग्रस्त हुई थी लाइन
उपभोक्ताओं के साथ ही पूर्णागिरि दर्शन के लिए आए श्रद्धालु भी हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। सोमवार की शाम से देर रात तक टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के उपभोक्ता पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से गर्मी से परेशान रहे। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को भी खासा परेशान होना पड़ा। रात करीब 10:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद भी रातभर बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता जूझते रहे।
विज्ञापन

खटीमा के लालकोठी के पास 33 केवि बिजली लाइन पर बड़ा पेड़ गिरने से शाम करीब पांच बजे टनकपुर और बनबसा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। फाॅल्ट खोजने में ही विभाग की टीम को एक घंटे का समय लग गया। बताया गया कि लालकोटी के पास लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई परमिंदर सिंह ने बताया कि लाइन की मरम्मत का काम शुरू करने के साथ ही दूसरा सर्किट जोड़ा गया लेकिन उसका भी एक फेज खराब था। बाद में पुराने सर्किट की ही मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। शाम पांच बजे गुल हुई बिजली रात करीब 10:30 बजे बहाल हुई। इन पांच घंटों में उपभोक्ताओं के साथ ही पूर्णागिरि दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed