{"_id":"474f3524216aa6d82df5952b72ad4e4b","slug":"panchayati-raj-department-will-be-the-nodal-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतीराज विभाग होगी नोडल एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतीराज विभाग होगी नोडल एजेंसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 10 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों में सहभागी नियोजन और विकास के लिए डा.एपीजे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत सहभागी नियोजन, जन सहभागिता और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाएं बनाई जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी डा.श्याम सुंदर पांगती की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना के क्रियान्वयन के लिए पंचायतीराज विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के ड्राफ्ट प्लान में ग्रामीण संसाधन, मानव संसाधन, प्राथमिकताओं के निर्धारण, तकनीकी प्रबंधन के साथ सहभागी नियोजन के लिए जरूरी उपाय शामिल किए जाएंगे। योजना में सिर्फ उन योजनाओं का व्यय अनुमान शामिल किया जाएगा, जो ग्राम पंचायत के अधिकार में आते हो। राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान को हर ग्राम पंचायत में लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला स्तर पर तीन माह के लिए एक तकनीकी सलाहकार और पांच डाटा इंट्री आपरेटर डीपीआरओ के जरिए रखा जाएगा। ये सलाहकार नियोजन के प्रलेखन और अन्य तकनीकी सहयोग देंगे। परियोजनाओं के इस्टीमेट का गठन आरईएस, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए, लघु सिंचाई, मनरेगा सेल आदि के अभियंताओं के माध्यम से किया जाएगा। डीपीआरओ को कम से कम 20 और एडीओ को 25 ग्राम पंचायत में ड्राफ्ट प्लान के निर्धारण की बैठक में मौजूद रहना होगा।
विज्ञापन
बैठक में डीडीओ विवेक उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, डीपीआरओ सुरेश बेनी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती, विमल कुमार, डीपीओ शैली प्रजापति, स्वजल प्रतिनिधि आदि शामिल थे।
विज्ञापन