फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panchayat representatives filed petition in Golju temple regarding demands

Champawat News: मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने गोल्ज्यू मंदिर में लगाई अर्जी

Wed, 04 Sep 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 04 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives filed petition in Golju temple regarding demands
चंपावत के जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद यात्रा कार्यक्रम में मौजूद प
चंपावत। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गोल्ज्यू मंदिर में पूजा पाठ कर मांगों की अर्जी लगाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से पंचायत का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि 2511 सदस्य सीएम को मांग के समर्थन में पोस्टकार्ड भेजेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत सभागार में ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी संवाद यात्रा रुद्रप्रयाग से शुरू हुई है। कहा कि प्रदेश में 13 जिलों में हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में एक साथ चुनाव होते हैं। उन्होंने हरिद्वार के साथ सभी जिलों में पंचायत चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश एक मतदान की बात अपने मन की बात में कर चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधि भी मन की बात को पंचायत चुनाव में लागू करने की मांग रहे हैं। प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि कोरोना के चलते दो तक पंचायतों की बैठक तक नहीं हो पाई। गांव का विकास पूर्ण रुक गया था। संचालन भुवन चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज तड़ागी, लालमणि भट्ट, बालम सिंह बोहरा, विजय राणा, विजय सिंह बोहरा, पूजा जोशी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व संवाद यात्रा कार्यक्रम का चंपावत पहुंचने पर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed