फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pahalwan Deva hit the earthquake of Rajasthan

नेपाल के पहलवान देवा ने राजस्थान के भूकंप को किया चित

Tue, 04 Dec 2018 10:03 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Tue, 04 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pahalwan Deva hit the earthquake of Rajasthan
बनबसा में दांव पेच दिखाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
 नशामुक्ति एवं नशे से युवाओं को दूर रखने और उन्हें व्यायाम से जोड़ने को लेकर क्षेत्र में द्वितीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती (दंगल) का मंगलवार को आगाज हो गया। दंगल का शुभारंभ चेयरमैन रेनू अग्रवाल और पूर्व जिपं उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन


मंगलवार को हाकिम सिंह प्लाट पर द्वितीय अखिल भारतीय विराट दंगल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुकाबला गंगानगर (राजस्थान) के मनोज और कानपुर (यूपी) के भूरा पहलवान के बीच हुआ। समय अवधि तक कोई निर्णय नहीं निकलने पर प्रतियोगिता ड्रा हुई। दूसरा मुकाबला नेपाल के पहलवान देवा थापा और राजस्थान के भूकंप पहलवान के बीच हुआ, इसमें शानदार दांव लगाकर नेपाली पहलवान देवा ने राजस्थान के भूरा को चित किया। हाथरस के पहलवान छोटा खली और पंजाब के कोला पहलवान के बीच मुकाबला बराबर रहा।
विज्ञापन


अयोध्या के बाबा रविशंकर और जम्मू के रंगा पहलवान के बीच हुए मुकाबले में रविशंकर ने रंगा को चित किया। रेफरी की भूमिका गोरखपुर के पहलवान मुन्ना उर्फ टाइगर ने निभाई। प्रतियोगिताओं का संचालन उन्नाव के चांदराम तिवारी ने किया। उद्घाटन मौके का संचालन मोनू ठाकुर ने किया। इस दौरान पवन मित्तल, हेमा जोशी, पुष्पा पांडेय, शकील अहमद मंसूरी के अलावा विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी, आयोजन कमेटी सदस्य रफी अंसारी, संजय ठाकुर, पंकज भट्ट, राज सिंह भदौरिया, गोयल, गोलू अग्रवाल, मुकेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बनबसा के अफरोज ने राजस्थान के शैतान को पटका
बनबसा (चंपावत)। प्रथम उत्तराखंड राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती (दंगल) जारी है। चौथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने किया। त्रिभुवन सिंह सजवाण के प्लाट पर चल रही प्रतियोगिता में चौथे दिन नेपाल के पहलवान बसंत थापा ने राजस्थान के शमशेर को हराया। बनबसा के अफरोज ने राजस्थान के शैतान सिंह को चित किया। नेपाल के अमरनाथ थापा ने शमशेर को, अफरोज खान ने मुन्ना टाइगर, हलचल थापा ने बसंत थापा को पटकनी दी। रेफरी की भूमिका बनबसा के रिटायर्ड पहलवान नवल किशोर ने निभाई। आयोजन कमेटी के भरत भंडारी, संजय पारिक, संदीप पाठक, चंदन रौतेला, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अभिषेक गोयल, मनीष कापड़ी, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed