फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Owen buelding of ITI Champawat

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंपावत को मिला अपना भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Owen buelding of ITI Champawat
चंपावत का नव निर्मित आईटीआई भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। वर्ष 1984 में खुले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को आखिरकार अपना भवन मिल गया। करीब साढ़े तीन दशक तक किराये में चले इस संस्थान में जगह की कमी की वजह से न केवल प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा था, बल्कि सभी ट्रेडों को चलाना भी मुश्किल हो रहा था। अब जगह मिलने से नए ट्रेड खोलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

आईटीआई 35 साल तक चंपावत-मंच-तामली मार्ग पर किराये के भवन में संचालित रहा। चंपावत के ताराचौड़ में 1.72 करोड़ रुपये की लागत से बनी दोमंजिली इमारत में हस्तांतरित हो गई। कुछ दिन पूर्व इस आईटीआई को शिफ्ट भी कर दिया गया है। इस वक्त यहां फैशन डिजाइन, स्टेनो, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर के ट्रेड में 203 छात्र-छात्राएं हैं। फिलहाल इस आईटीआई में कार्यादेशक समेत चार अनुदेशक, छह बाबू, चतुर्थ कर्मी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अपने भवन में हस्तांतरित होने से आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नए ट्रेड खुलने की संभावना बढ़ गई है। इससे नए रोजगारपरक ट्रेड और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रेफ्रिजरेशन, वेल्डिंग के ट्रेड का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएस चौधरी, प्रभारी, आईटीआई, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed