फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ovrret not ceased alcohol sales

नहीं थमी शराब की ओवररेट बिक्री

Thu, 11 Jun 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला/ब्यूरो/ टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 11 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ovrret not ceased alcohol sales

अंग्रेजी शराब ओवररेट में बेचने की शिकायत पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने छापा मार कर दुकान का लाईसेंस निरस्त करने की हिदायत जरूर दी, लेकिन एसडीएम की इस हिदायत का शराब विक्रेताओं पर कोई असर नहीं हुआ है। लाइसेंस की आड़ में शराब के शौकीनों की जेब काटकर लाखों के वारे-न्यारे करने का खेल बेखौफ चल रहा है।

विज्ञापन


राज्य से शराब माफियाओं का सिंडिकेट खत्म करने के लिए सरकार ने नई नीति लागू की है, लेकिन इसके बावजूद शराब के कारोबार में अवैध कमाई का धंधा नहीं थमा है। शिकायत मिलने पर 4 जून को एसडीएम ने मय फोर्स दुकान में छापा मारकर न सिर्फ शराब की ओवर रेट बिक्री पकड़ी थी, बल्कि दुकान में शराब की ब्रांडों की रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं पाई।
विज्ञापन


एसडीएम ने दुकान के सेल्समैनों को हिदायत दी और आबकारी निरीक्षक को दुकान के बाहर रेट लिस्ट लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। रेट लिस्ट तो लगा दी गई, परंतु शराब की ओवर रेट बिक्री नहीं थमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छापे के दिन शराब के शौकीनों को रेट टू रेट शराब मिली तो वे खुश थे, लेकिन दूसरे दिन से फिर ओवर रेट शराब मिलन पर वे एसडीएम के छापे की मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed